फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan CM: बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, नाले में घुसी कार, गिरिराज जी जाते समय हुआ हादसा

Tue, 19 Dec 2023 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma:  मुख्यमंत्री शर्मा की कार हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित कार एक नाले में जा घुसी। गनीमत ये रही कि हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। 
विज्ञापन
नाले में घुसी सीएम शर्मा की कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी मंगलवार देर शाम हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित कार एक नाले में जा घुसी। हालांकि, हादसे में किसी को भी चोट नहीं आई है। जानकारी के अनुसार सीएम के काफिले के पूछंरी में घुसते ही मुख्यमंत्री शर्मा की गाड़ी एक नाली में घुस गई। गाड़ी का एक पहिया अचानक से नाली में चला गया। गमीनत यह रही कि किसी को भी चोट नहीं आई।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री शर्मा के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश मंत्री श्रवण सिंह ने बताया कि सड़क काफी छोटी थी। नाली भी नई बनी थी, इस कारण मुख्यमंत्री की गाड़ी का एक पहिया उसमे चला गया। उन्होंने कहा कि यह एक हादसा था,  किसी को भी चोट नहीं लगी है। 

हादसे के बाद दूसरी कार से रवाना हुए सीएम
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गाड़ी के हादसे का शिकार होने के बाद उन्होंने दूसरी कार में शिफ्ट किया गया। जिसके बाद उन्होंने पूंछरी का लौठा मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उनकी पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्य भी साथ रहे। 
विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर गिरिराज जी गए थे। जहां से वे अपने गृह जिले भरतपुर पहुंचे। इस दौरान उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया गया। इसके बार शर्मा ने अपने घर जाकर माता-पिता से आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने घर के मंदिर में पूजा-अर्चना की। शपथ के बाद सीएम शर्मा पहली अपने घर आए थे।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें