फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'प्रशासन गांव के संग' अभियान की प्रगति की सराहना की

Thu, 23 Dec 2021 01:14 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने कैबिनेट की बैठक में 2 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जिसमें ग्रामीण इलाकों में लोगों को विभिन्न छूट देने और जमीन के दस्तावेज बांटने की बात की गई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : twitter.com/ashokgehlot51
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को 'प्रस्थान गांव के संग' अभियान की प्रगति प्रगति की सराहना की, जिसके तहत राज्य भर में लोगों को लगभग 10 लाख पट्टे वितरित किए गए हैं।

विज्ञापन

 

सीएम गहलोत ने कैबिनेट की बैठक में 2 अक्तूबर से शुरू हुए अभियान के क्रियान्वयन की समीक्षा की। जिसमें ग्रामीण इलाकों में लोगों को विभिन्न छूट देने और जमीन के दस्तावेज बांटने की बात की गई।


बैठक के दौरान बताया गया कि 'प्रशासन गांव के संग' अभियान के तहत प्रदेश के 33 जिलों की 10,571 ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में अब तक 10 लाख के करीब पट्टों का वितरण किया जा चुका है। कैबिनेट की बैठक में स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति के नियमों में संशोधन का भी फैसला लिया गया।

विज्ञापन

 

आजादी का अमृत महोत्सव नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के प्रति जागरूक करने का सुनहरा अवसर

मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार को कहा कि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा आजादी का अमृत महोत्सव नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराने का एक सुनहरा अवसर है।


पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के लिए गठित राष्ट्रीय पैनल की दूसरी बैठक में भाग लेते हुए गहलोत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का योगदान युवा पीढ़ी को इतिहास रचने के लिए प्रेरित करेगा।


गहलोत ने बैठक में कहा, इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को हमारे जाने-माने और अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जानने का मौका मिलेगा। यह कार्यक्रम तभी सार्थक और सफल होगा जब देश के लिए बलिदान और बलिदान की भावना लोगों तक पहुंचे।

सीएम गहलोत ने कहा, उनकी सरकार ने अहिंसा और शांति निदेशालय की स्थापना की है। अगर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सभी राज्यों में इस तरह की पहल की जाती है, तो इससे समाज से हिंसा, तनाव, अविश्वास को दूर कर सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें