फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मुख्य निर्वाचन अधिकारी गुप्ता की तबीयत बिगड़ी, सांस लेने में तकलीफ, सीने में दर्द भी; SMS में भर्ती

Tue, 28 Nov 2023 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Praveen Gupta Health Update: मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता को सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुधीर मेहता की देखरेख में गुप्ता का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता की मंगलवार दोपहर को अचानक तबीयत बिगड़ गई। सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ होने पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार दोपहर में खाना खाने के बाद गुप्ता अचानक बेहोश हो गए। गुप्ता अभी जयपुर के एसएमएस के आईसीयू वार्ड में भर्ती हैं, डॉक्टर उनकी जांच करा रहे हैं।   

एसएमएस के डॉक्टर सुधीर मेहता की देखरेख में गुप्ता का इलाज चल रहा है। डॉक्टर मेहता ने बताया कि गुप्ता को घर पर नाश्ता करने के बाद उल्टी हुई थी। उनकी जांचें कराई जा रही हैं।

विज्ञापन


इधर, गुप्ता की तबीयत बिगड़ने के बाद  आईएएस कृष्ण कुणाल, निर्वाचन विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे अस्पताल पहुंचे। गृह प्रमुख सचिव आनंद कुमार और चिकत्सा सचिव टी रविकांत ने भी अस्पताल पहुंचकर गुप्ता का हालचाल जाना है।

इधर, शाम को मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि खाना खाते समय गुप्ता गले में कुछ फंस गया था। जिसकी वजह से उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें