कांग्रेस सरकार होगी रिपीट, बजट से राजस्थान में आई नई क्रांति
कांग्रेस विधायक पुष्पेंद्र भारद्वाज ने कहा- ये बजट बचत, राहत और बढ़त का बखान करता है। युवाओं, छात्रों, महिलाओं और आम आदमी के लिए इससे राहत भरा बजट नहीं हो सकता था। इस बजट ने राजस्थान की जनता की झोली में खुशियां भर दी हैं। चिरंजीवी योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई है। दुर्घटना बीमा योजना 5 से 10 लाख की गयी है।
सभी भर्ती परीक्षाएं अब निःशुल्क होंगी। हर ब्लॉक पर सावित्री बाई फुले सरकारी कॉलेज खुलेंगें। इस तरह कई घोषणाएं बजट में की गई हैं। कोई वर्ग छूटा हो तो बताई। इस ऐतिहासिक बजट ने नई क्रांति ला दी है, जो राजस्थान में सकारात्मकता और परिवर्तन लेकर आएगी। इस ऐतिहासिक बजट ने सुनिश्चित कर दिया कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होगी।
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला।
- फोटो : सोशल मीडिया
अब तक का सबसे अभूतपूर्व बजट
शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने बजट को देश-प्रदेश की जनता के प्रति सरकारों की संवेदनशीलता और जवाबदेही की दिशा में मील का नया पत्थर बताया है। उन्होंने कहा कि ये बजट केवल प्रदेश ही नहीं, देश के इतिहास में अब तक का सबसे अभूतपूर्व बजट है। इसमें युवा, महिलाओं, किसानों के सशक्तीकरण, सामाजिक सुरक्षा, शैक्षणिक प्रगति, लोक कला एवं कलाकारों के संरक्षण सहित गांव, गरीब और मजदूरों के कल्याण की घोषणाएं की गईं हैं। इससे सभी वर्गों के उत्थान के साथ समावेशी विकास, महंगाई पर नियंत्रण और औद्योगिक क्रांति की राह प्रशस्त होगी। उन्होंने बताया कि बजट में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एक-एक हजार महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल और खोलने की घोषणा की गई है। आरटीई के तहत कक्षा 1 से 12 तक के सभी छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा के दायरे में लाया गया है।