फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Budget 2023: सीएम गहलोत की भूल पर विपक्ष का तंज, सतीश पूनिया बोले- राजस्थान में अब बजट भी लीक

Fri, 10 Feb 2023 12:34 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत ने बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। इस दौरान वह बजट पढ़ते-पढ़ते अटक गए। मनरेगा की 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही उन्हें गलती का ऐहसास हुआ। मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान सरकार के लिए आज यानि शुक्रवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। सीएम गहलोत से चुनावी बजट पेश करने के दौरान ही भारी चूक हो गई। सीएम ने बीते वर्ष का बजट पेश कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष के हंगामें को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।  
विज्ञापन


दरअसल सीएम गहलोत ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। इस दौरान गहलोत खुद बजट पढ़ते-पढ़ते अटक गए। मनरेगा की 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही गलती का ऐहसास हुआ कि सीएम ने पिछले बजट को पढ़ दिया है। मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई। इसके बाद सीएम ने माफी भी मांगी कि गलती हो जाती है। लेकिन गहलोत भी चौंक गए कि बजट के पेपर में पुराने बजट के कागज कैसे आ गए। बजट में हुई इस चूक के बाद अब विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विपक्ष के नेता सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि 'मुख्यमंत्री जी ने पुराना बजट पढ़ा, राजस्थान में अब बजट भी लीक..'



विज्ञापन



नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने  विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी से बजट को स्थगित करने की मांग की। साथ ही कहा कि ये बजट पेश नहीं हो सकता। विधानसभा में विपक्ष ने 'राजस्थान का ये अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान' के नारे लगाए, तो वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं ने भारत जोड़ों के नारे लगाए।

विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि राजस्थान का वित्त मंत्री जो पढ़ने आया है वो कागज़ ही कोई दूसरा निकल जाए। बजट का घोर अपमान हुआ है। बजट की संवेदनशीलता खत्म हुई है। वहीं, इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया सीएम की चूक पर मुस्कुराती नजर आईं।

पूर्व सीएम वसुंधरा बोलीं- 8 मिनट तक सीएम पुराना बजट पढ़ते रहे
सीएम गहलोत की चूक पर पूर्व सीएम वंसुधरा राजे ने तंज कसा और कहा कि मैं सीएम थी तो बजट को 2-3 बार पढ़कर चेक कर हाथ में लेती थी, बजट लीक नहीं हुआ, सीएम लापरवाही से बजट पेश करने आए, इस ढंग से प्रदेश चला रहे हैं, तो प्रदेश का भट्टा बैठना ही है। वसुंधरा राजे ने कहा आठ मिनट तक सीएम साहब पुराना बजट पढ़ते रहे। ये इतिहास में पहली बार हुआ है। हम लोग भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। जब मैं मुख्यमंत्री थी तो बजट को 2-2, 3-3 बार पढ़के उसको चेक करके अपने हाथ में लेती थी। जो मुख्यमंत्री अपने इतने बड़े डॉक्यूमेंट को बिना चेक किए हाउस में आकर पुराने बजट को पढ़ सकता है। आप समझ सकते हो उसके हाथ में राज कितना सुरक्षित है। सुराज की बात इन्होंने शुरू की थी, ये सुराज नहीं कुराज ही है।  

पूर्व सीएम ने कहा कि इश्यू लीक होने का है, क्योंकि लीक नहीं हुआ है। ये तो इनके ऑफिसर की बीच में गड़बड़ी है। इश्यू यह है कि कोई मुख्यमंत्री बिना बजट को पढ़े और देखे सुबह डॉक्यूमेंट को लेकर हाउस में इतनी केयरलैसनेस के साथ आता है। अगर वो अपने बजट को इतनी केयरलैसनेस के साथ पेश करने के लिए आया है, तो आप ये समझ सकते हो कि वो अपने प्रदेश को किस तरीके से चला रहा है। अगर इसी ढंग से चला रहा है तो उस प्रदेश का भट्टा तो बैठना ही है।

सांसद हनुमान बेनीवाल का बयान
राजस्थान की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक हो जाने के बाद आज बजट लीक हो गया,आखिर राजस्थान की कांग्रेस सरकार लोकतंत्र और संसदीय परम्पराओं को कब तक अपमानित करती रहेगी ? ज्ञात रहे की पूर्व में अशोक गहलोत के प्रथम कार्यकाल के दौरान भी एक विधायक ने बजट की प्रति को बजट पेश होने से पहले ही सार्वजनिक कर दिया था।
विज्ञापन

पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक : शेखावत
मुख्यमंत्री के पुराना बजट पढ़ने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने भी तीखा कटाक्ष किया। मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्वीट कर कहा कि गजब बे-सुध रहते हैं गहलोत जी, इस साल के बजट का चुनावी प्रचार किया और पढ़ने लगे पुराना बजट। जनता कुशासन से फैले अंधकार में राहत की रोशनी की सोच रही थी, यहां मुख्यमंत्री की बत्ती ही गुल हो गई। समझ नहीं आ रहा, हंसे या रोएं। अपने एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेपर लीक के बाद अब राजस्थान का बजट भी लीक। गहलोत जी एक कॉपी तो अपने पास भी रखते, पुराना नहीं पढ़ना पड़ता।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें