फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

budget 2023: गलती पर गहलोत की सफाई, बोले- बजट लीक नहीं हुआ, मैं सॉरी भी बोल चुका हूं, भाजपा पर ये कहा

Fri, 10 Feb 2023 04:53 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीएम गहलोत बोले- हमने बजट को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी की, लेकिन भाजपा को ये सहन नहीं हुआ। इसलिए बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा में पुराना बजट पढ़ दिया। इसे लेकर विपक्ष सीएम गहलोत पर हमलावर है। बजट भाषण के बाद गहलोत ने मीडिया के सामने पुराना बजट पढ़ने पर सफाई दी। उन्होंने कहा- बजट लीक नहीं हुआ, गलती को तुरंत ठीक किया गया और मैंने सॉरी भी बोल दी। विपक्ष की ओर से बात का बतंगड़ बनाया गया है।

विज्ञापन


सीएम गहलोत बोले- हमने बजट को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी तैयारी की, लेकिन भाजपा को ये सहन नहीं हुआ। इसलिए बात का बतंगड़ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 2028 क टारगेट लेकर हमने यह बजट बनाया है। चुनाव के हिसाब से कोई काम नहीं किया। दुनिया में सबसे अच्छी स्कीम चिरंजीवी योजना है।इसका फायदा सभी को मिलेगा।

गहलोत ने कहा- बीजेपी के लोग चाहते थे कि बजट को सुना जाए। किसानों और युवाओं का बजट में खास ख्याल रखा गया है। बजट लीक होने की बात साफ अफवाह है। बजट 0.1 परसेंट भी लीक हुआ होता तो गम्भीर बात होगी। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार रिपीट होने जा रही है। 
विज्ञापन


आखिरी हुआ क्या विधानसभा में?
दरअसल, राजस्थान विधानसभा सदन में सीएम अशोक गहलोत अपने बजट भाषण के दौरान अचानक अटक गए। मालूम हो कि गहलोत ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया और थोड़ी ही देर बाद वह बजट पढ़ते पढ़ते अटक गए। गहलोत ने 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही गलती का एहसास हुआ।

इस दौरान मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई और इस पर सीएम ने माफी मांगते हुए कहा कि गलती हो जाती है। वहीं, इधर विपक्ष ने सवाल पूछा कि बजट के पेपर में पुराने बजट के कागज कैसे आ गए। बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि सीएम ने पुराना बजट भाषण पढ़ा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें