फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: PM मोदी की दौसा जनसभा से पहले दो दिन के दौरे पर सतीश पूनिया, चार जिलों में कार्यसमिति की लेंगे बैठक

Fri, 03 Feb 2023 08:28 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया चार और पांच फरवरी को पूर्वी राजस्थान के दौरे पर रहेंगे, जिसमें वह सवाईमाधोपुर, करौली, भरतपुर और दौसा जिलों में कार्यसमिति की बैठकें लेंगे।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 12 फरवरी को दौसा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की  जनसभा की तैयारियों को लेकर बैठकें शुरू कर दी हैं। इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के जिलों का दौरा कर संगठन को एक्टिव किया जा रहा है। ताकि प्रधानमंत्री की जनसभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जा सके और कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

विज्ञापन


4 फरवरी को सवाई माधोपुर और करौली में जिला कार्यसमिति बैठक लेंगे
सतीश पूनियां 4 फरवरी को सुबह 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। सवाईमाधोपुर के बौंली में सुबह 11 बजे जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे, दोपहर 2 बजे करौली में जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।

5 फरवरी को भरतपुर और दौसा में लेंगे जिला कार्यसमिति बैठकें
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया 5 फरवरी को सुबह 11 बजे भरतपुर में महारानी श्री जया गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में छात्रसंघ उदघाटन समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1 बजे भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर 3 बजे महवा में दौसा जिला कार्यसमिति बैठक को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें