फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: सीपी जोशी बोले- गणतंत्र दिवस सिर्फ उत्सव नहीं, यह भारत की आजादी और एकता का प्रतीक

Fri, 26 Jan 2024 04:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीपी जोशी ने कहा- हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सावचेत होना होगा। जिससे समृद्ध और समर्थ भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक गति मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

75वें गणतंत्र दिवस पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में ध्वजारोहण किया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा- गणतंत्र दिवस सिर्फ उत्सव नहीं है, यह भारत की आजादी और एकता का प्रतीक है। विकसित भारत के लिए संकल्पबद्ध पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गुलामी के दंश से मुक्ति के प्रयास हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भारत दुनिया की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर आगे बढ़ने की ओर अग्रसर है। 

विज्ञापन


सीपी जोशी ने कहा- हमें अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों के प्रति भी सावचेत होना होगा। जिससे समृद्ध और समर्थ भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों को और अधिक गति मिल सके। गुरुवार को जयपुर हैरिटेज में दुनिया ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति के रोड शो के माध्यम से शहर की विरासत और मोदी के प्रति जनता के समर्थन को देखा। 

सीपी जोशी ने कहा- गणतंत्र में गण के सम्मान और तंत्र की गण के प्रति संवेदनशीलता के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में काम हो रहा है। विकसित भारत के लिए किए जा रहे प्रयासों की इस श्रृंखला को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अगुवाई में राज्य सरकार आगे बढ़ाने के लिए संकल्पबद्ध है।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के समापन पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान राज्यसभा सासंद घनश्याम तिवाडी, सांसद रामचरण बोहरा, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, वरिष्ठ नेता एवं चुनाव प्रबंधन समिति के सह-संयोजक ओंकार सिंह लखावत, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रवण सिंह बगड़ी, सरदार अजयपाल सिंह, प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल, मोतीलाल मीणा, प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल, महिला मोर्चा प्रदेशाधक्ष डॉ. रक्षा भंडारी, महापौर सौम्या गुर्जर, भाजपा प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ संयोजक मनीष पारीक, पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, जयपुर शहर अध्यक्ष राघव शर्मा और महिला मोर्चा जयपुर शहर अध्यक्ष अनुराधा माहेश्वरी समेत अन्य भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें