फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : भाजपा के अरुण सिंह ने कहा- राज्य की जनता कांग्रेस की सरकार से आ चुकी है तंग 

Tue, 26 Oct 2021 02:00 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, उदयपुर

सार

प्रतापगढ़ जिले के धारियावाड़ विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राजस्थान के भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवा पार्टी वल्लभनगर (उदयपुर) और धारियावाड़ (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।  इस बार जनता कांग्रेस को आईना जरूर दिखाएगी।
विज्ञापन
भाजपा नेता अरुण सिंह। - फोटो : Twitter : @ArunSinghbjp
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर विकास को ठप करने का आरोप लगाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने सोमवार को दावा किया कि राजस्थान की जनता कांग्रेस के शासन से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रभारी अरुण सिंह ने विश्वास व्यक्त किया कि भगवा पार्टी वल्लभनगर (उदयपुर) और धारियावाड़ (प्रतापगढ़) विधानसभा सीटों पर होने जा रहे उपचुनाव में जीत हासिल करेगी।
 

प्रतापगढ़ जिले के धारियावाड़ विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि इस बार जनता कांग्रेस को आईना जरूर दिखाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों ने महसूस किया है कि पिछली भाजपा सरकार ने राज्य के विकास की दिशा में काम किया, जबकि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने कुछ नहीं किया।

विज्ञापन

राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि गहलोत सरकार ने लोगों से कई वादे किए लेकिन उन्हें पूरा करने में नाकाम रही। राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के नेता राजेंद्र राठौर ने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, अनुसूचित जनजातियों के खिलाफ अपराधों में राजस्थान देश में दूसरे स्थान पर है।


आदिवासियों पर अत्याचार अपने चरम पर है और राज्य सरकार को इसकी परवाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार आदिवासियों को विकास से वंचित कर रही है और उन्हें केवल वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर रही है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान होगा और 2 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें