फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election: अब तक सिर्फ दो हॉट सीट पर तस्वीर साफ, BJP ने 124 और कांग्रेस ने 33 प्रत्याशी घोषित किए

Sat, 21 Oct 2023 04:51 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan BJP-Congress List: राजस्थान में भाजपा ने दूसरी और कांग्रेस ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। भाजपा ने अब तक 124 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया है, जबकि काग्रेस सिर्फ 33 सीटों पर ही प्रत्याशी उतार पाई है।  
 
विज्ञापन
इन दो सीटों पर तस्वीर साफ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में सिर्फ 34 दिन बचे हैं। लेकिन, अब तक प्रदेश की 200 विधानसभा सीटों में से सिर्फ दो हॉट सीट पर ही भाजपा और कांग्रेस उम्मीदारों की तस्वीर ही साफ हो पाई है। भाजपा 124 सीटों पर अपने प्रत्याशियों का एलान कर चुकी है, जबकि काग्रेस ने सिर्फ 33 उम्मीदवार की घोषित कर पाई है। 

विज्ञापन


सबसे पहले जानिए अब तक सामने आई दो हॉट सीट के बारे में

लक्ष्मणगढ़: ये सीट कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का गढ़ है। वे यहां से लगातार तीन चुनाव जीत चुके हैं। भाजपा ने यहां से सुभाष महरिया को टिकट दिया है। 2013 के चुनाव में महरिया ने डोटासरा को कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, सुभाष महरिया 10 हजार वोटों से चुनाव हार गए थे।  

नाथद्वारा: इस सीट से कांग्रेस ने विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, भाजपा ने पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ को यहां से प्रत्याशी बनाया है। विश्वराज सिंह चार दिन पहले ही भाजपा में शामिल हुए थे। अब वे सीपी जोशी का गढ़ मानी जाने वाली सीट पर उन्हें टक्कर देंगे। 2018 के चुनाव में जोशी ने भाजपा के महेश प्रताप सिंह को 16940 मतों से हराया था। हालांकि, 2008 और 2013 के चुनाव में कांग्रेस को यहां हार का सामना करना पड़ा था। 2008 के चुनाव में सीपी जोशी सिर्फ एक वोट से कल्याण सिंह चौहान से हार गए थे। इस चुनाव में वे सीएम पद के दावेदार भी थे। 
विज्ञापन

  
कांग्रेस की पहली लिस्ट में ये बड़े नाम

  • अशोक गहलोत- सरदारपुरा
  • गोविंद सिंह डोटासरा- लक्ष्मणगढ़
  • सचिन पायलट- टोंक
  • ममता भूपेश- सिकराय
  • दिव्या मदेरणा- ओसियां
  • अशोक चांदना- हिंडोली

भाजपा की दूसरी सूची में ये बड़े नाम

  • नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़- तारानगर
  • पूर्व सीएम वसुंधरा राजे- झालरापाटन
  • पूर्व प्रदेश अध्यक्ष- आमेर
  • डॉ. ज्योति मिर्धा- नागौर
  • नाथद्वारा- पूर्व राजपरिवार के सदस्य कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़

भाजपा ने पहली लिस्ट में सात सांसदों को भी दिया था टिकट

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें