फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Election 2023: भाजपा और कांग्रेस के बाद बीएसपी ने भी जारी की 10 प्रत्याशियों की सूची, यहां देखें नाम

Sat, 21 Oct 2023 03:35 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

 राजस्थान विधानसभा को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने भी अपने 10 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। इन सीटों पर प्रत्याशी उतारे है।
 
विज्ञापन
बसपा ने जारी की सूची - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव को लेकर आज जहां बीजेपी ने अपने दूसरे प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसी सिलसिले में बहुजन समाज पार्टी की ओर से अपने 10 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं। 
विज्ञापन


देखें लिस्ट


2018 में अकेले 6 सीटों पर बसपा ने जीत की थी दर्ज

बता दें कि साल 2018 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अकेले उतरने का फैसला किया था। जब चुनाव परिणाम घोषित हुए तो 6 सीटों पर बसपा ने अकेले जीत दर्ज की थी। जिसमें किशनगढ़ से चौधरी दीपचंद खैरिया, तीजरा से संदीप यादव, नदबई से जोगेंद्र अवाना, उदयपुरवाटी से राजेंद्र गुढ़ा, नगर सीट से वाजिब अली और करौली से लाखन सिंह मीणा ने जीत दर्ज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बसपा के वो नेता जो कांग्रेस में हुए शामिल

2018 के विधानसभा चुनाव में भरतपुर जिले की नदबई और नगर विधानसभा सीट से बसपा के दो प्रत्याशी चुनाव जीतकर आए थे। जिसमें नगर से बसपा के वाजिब अली और नदबई से जोगेंद्र सिंह अवाना शामिल थे। चुनाव जीतने के बाद ही दोनों नेताओं ने बसपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थामकर सरकार में शामिल हो गए थे। इस उम्मीद के साथ कि उन्हें 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी बनाया जाएगा। हालांकि अभी जो कांग्रेस ने अपने पहले उम्मीदवारों की सूची जारी है उसमें वाजिब अली और जोगेंद्र सिंह अवाना का नाम शामिल नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें