फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Crime: बाड़मेर बन रहा 'सुसाइड कैपिटल', आए दिन हो रहीं आत्महत्याएं, फिर प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या

Sun, 11 Jun 2023 08:58 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

राजस्थान में बाड़मेर जिला जमीन के भूगर्भ से निकले कोयले, क्रूड ऑयल रिफाइनरी, पानी की भयंकर कमी और रेतीले धोरों के चलते, रेगिस्तान के चलते 'भारत की दुबई' के नाम से पहचान बनाने वाला सरहदी जिला है, जो अब सुसाइड कैपिटल बन रहा है। शनिवार को फिर प्रेम-प्रसंग में नाबालिग के साथ टांके में कूदकर प्रेमी युवक ने आत्महत्या कर ली।
 
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने टांके में कूदकर की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिला एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार किसी खजाने क्रूड आयल या किसी नवाचार के लिए नहीं, बल्कि सुसाइड कैपिटल के नाम से बदनाम हो रहा है। बात करें जिले में सामूहिक आत्महत्याओं की तो एक दिन छोड़कर जिले के किसी न किसी इलाके से सामूहिक आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है।

विज्ञापन


गुरुवार को धोरीमन्ना इलाके में एक प्रेमी युगल के फांसी के फंदे पर लटककर जान देने का मामला लोग भूले भी नहीं हैं कि एक दिन बाद धोरीमन्ना से लगते इलाके में एक नाबालिग लड़की ने युवक के साथ पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली।

मामला धनाऊ थाना क्षेत्र के भूणिया गांव का है, जहां पर प्रेम-प्रसंग के चलते एक नाबालिग लड़की और युवक ने पानी के टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद धनाऊ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के परिजनों को मौके पर बुलाकर दोनों के ही शवों को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन


भूणिया गांव निवासी करनाराम और पास के गांव की नाबालिग लड़की...
भूणिया गांव निवासी करनाराम पुत्र सुखराम और पास के ही गांव रहने वाली नाबालिग लड़की बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दो दिन पहले दोनों घर से गायब हो गए। परिजनों ने दोनों की कई जगह तलाश की पर दोनों नहीं मिले और शनिवार को दोनों के ही शव पानी के टांके में तैरते मिले, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने धनाऊ थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बाहर निकालकर पीएससी की मोर्चरी में रखवाया है। दोनों मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें