फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: सीकर में पुलिया से नीचे गिरी कार, मौके पर ही पांच लोगों की मौत

Sat, 18 Sep 2021 09:50 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सीकर से जयपुर की जा रही कार जब पुलिया से नीचे गिरी, तो आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य संभाला। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार पांच लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला।
विज्ञापन
सीकर में हादसा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के रींगस क्षेत्र में शनिवार देर शाम राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर एक कार पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। जानकारी के मुताबिक, हादसा बावड़ी ठिकरिया गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनी पुलिया पर हुआ। सीकर से जयपुर की जा रही कार जब पुलिया से नीचे गिरी, तो आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागे। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य संभाला। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में सवार पांच लोगों को काफी मशक्कत के बाद निकाला। गंभीर हालत में सभी को एम्बुलेंस की मदद से हॉस्पिटल भिजवाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

 

हादसे में जान गंवाने वालों में बावड़ी ठीकरिया जिला सीकर की रहने वाली प्रभाती लाल जाट (28 साल) और सेवद बड़ी जिला सीकर की रहने वाली हरिराम जाट (30 साल) शामिल हैं। घायल सुनील जाट ( 25) निवासी शिव नगर सीकर का इलाज जयपुर में जारी है। बाकी तीन मृतकों की शिनाख्त अभी पुलिस की ओर से की जा रही है। जिस कार से हादसा हुआ वह बीकानेर में पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें