फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : प्रतापगढ़ में अनियंत्रित ट्रक ने बरातियों को कुचला, 15 की मौत, 35 घायल

Tue, 19 Feb 2019 02:18 AM IST
अल्पना शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
road accident - फोटो : ANI
विज्ञापन

राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले की छोटी सादड़ी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बरातियों को कुचल दिया, जिससे 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।

विज्ञापन



मरने वालों में मासूम बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार करीब 100 लोगों की बरात हाईवे पर नाचते गाते जा रही थी तभी अचानक एक बेकाबू ट्रोला बरात के बीच घुस गया। गंभीर घायलों को उदयपुर के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


हालांकि प्रतापगढ़ के एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने इस हादसे में 13 लोगों के मरने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि 9 लोगों की मौत मौके पर ही हो गई थी जबकि चार की मौत अस्पताल में हुई। जबकि 15 लोग घायल हुए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट लिखा, 'प्रतापगढ़ की छोटी सदड़ी में एनएच-113 पर हुए भयानक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई है और कई घायल हुए हैं। इस घटना से दुखी हूं। हादसे का शिकार हुए परिवारवालों के लिए संवेदना व्यक्त करता हूं। प्रार्थना करता हूं कि जल्द से जल्द सभी घायल स्वस्थ हों।' 
 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें