फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: करीब डेढ़ महीने से लापता हैं नेत्रहीन अधिकारी, पत्नी बोलीं- कभी कोर्ट तो कभी पुलिस के चक्कर काट रही हूं

Fri, 03 Dec 2021 10:53 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

शशिकांत एक नेत्रहीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं और 14/10/2021 से ही लापता हैं। उनकी पत्नी लता के मुताबिक, शशिकांत 14 अक्तूबर को ऑफिस गए थे, उसके बाद वह आज तक वापस नहीं आए।
विज्ञापन
नेत्रहीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत सिंह के लापता होने की खबर है। शशिकांत एक नेत्रहीन सहायक प्रशासनिक अधिकारी हैं और 14/10/2021 से ही लापता हैं। उनकी पत्नी लता के मुताबकि शशिकांत 14 अक्तूबर को ऑफिस गए थे उसके बाद वह आज तक वापस नहीं आए। शशिकांत सिंह के लापता होने की रिपोर्ट अशोक नगर थाने में दर्ज करवाई गई है। बता दें कि शशिकांत की पत्नी लता ने पुलिस आयुक्त को लिखे एक पत्र में अपने पति को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

  
पुलिस के मुताबिक, शशिकांत 1997 में नेत्रहीन कोटे से राजस्थान लोक सेवा आयोग की परिक्षा उत्तीर्ण कर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग में कार्यरत थे। 14/10/2021 को उनके भाई उनको दफ्तर छोड़कर आए थे। मगर शाम तक उनका कोई पता नहीं चला। मामला दर्ज किया गया तो शशिकांत की लोकेशन आगरा के आसपास की बताई गई है। थाना प्रभारी विक्रम राठौर के अनुसार रिपोर्ट प्राप्त होते ही पुलिस ने करवाई शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, परिवार जनों से बातचीत में पता चला कि वो मानसिक रूप से परेशान थे और काफी समय से सैलरी भी नहीं मिली थी। परिवार द्वारा हाई कोर्ट में भी गुहार लगाई गई है।  

उधर, लापता अधिकारी की पत्नी का कहना है कि शशिकांत के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, जो अभी तक मामले को समझ ही नहीं पाए हैं। परिवार कभी कोर्ट, कभी पुलिस के चक्कर काट रहा है, जिससे कोई जानकारी मिल सके और वो (शशिकांत) वापस आ जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें