कांग्रेस के विधायक सचिन पायलट भाजपा पर जमकर बरसें
- फोटो : अमर उजाला
सीडब्ल्यूसी सदस्य और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक में कार्यकर्ता सम्मेलन किया। पायलट ने कहा-भाजपा के केंद्र के नेता बार-बार राजस्थान आकर राजस्थान के भाजपा संगठन को जगाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वो जाग नहीं पा रहे। भाजपा केन्द्र में सरकार चलाने में फेल है और राजस्थान में विपक्ष में विफल हो गई है। मैं जिम्मेदारी से स्वीकार करता हूं कि हम सभी मिलकर काम करेंगे।
जिम्मेदारी से मैं स्वीकार करता हूं, हम सभी मिलकर काम करेंगे
सचिन पायलट ने कहा-कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी ने मुझे कार्यसमिति में जो जिम्मेदारी दी है, उसको मैं विनम्रता से स्वीकार करता हूँ। हम सभी लोग मिलकर काम करेंगे। लोगों को आज कांग्रेस से उम्मीद है।