राजस्थान में 7 दिसंबर को करीब 5 करोड़ मतदाता, अपने नुमाइंदों को चुनेंगे। राजनीति से अपराध को दूर रखने की कुछ जिम्मेदारी नागरिकों पर भी होगी। मतदान से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और राजस्थान इलेक्शन वॉच ने प्रदेश में उम्मीदवारों के आपराधिक रिकॉर्ड को लेकर बड़े खुलासे किए हैं। इस रिपोर्ट को हम नेता का रिपोर्ट कार्ड भी कह सकते है। इस रिपोर्ट कार्ड को एडीआर के प्रतिनिधियों अनिल वर्मा और रेणुका पामेचा ने जारी किया है।