फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान का सबसे बड़ा सवाल, गहलोत-पायलट में से किसकी सीएम दावेदारी पर लगेगी मुहर

Tue, 11 Dec 2018 02:31 PM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Sachin Pilot, Ashok Gehlot
विज्ञापन
राजस्थान में कांग्रेस की जीत की संभावना के बाद अब सबसे बड़ा सवाल है कि मुख्यमंत्री पद की कमान कौन संभालेगा। यहां चार दावेदार हैं जिनमें दो नेता के बीच सबसे बड़ी होड़ है। पूर्व सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट दोनों की सीएम पद के सबसे बड़े दावेदार हैं। राजस्थान में अब सबसे बड़ा सवाल सीएम पद को लेकर पैदा हो गया है। आखिर गहलोत और पायलट में से किसके सिर पर ये सेहरा बंधेगा? या फिर कोई तीसरा बाजी मार ले जाएगा? क्या सीपी जोशी या गिरिजा व्यास में से किसी की लॉटरी निकलेगी।
विज्ञापन


गहलोत इन दिनों केंद्र में नई भूमिका में हैं। वह दो बार राजस्थान के सीएम रह चुके हैं। सीएम पद का प्रमुख दावेदार माना जा रहा है। क्या गहलोत आसानी से सीएम पद पर दावा छोड़ देंगे? उनके अनुभव को देखते हुए इस पद के लिए वही सबसे मुफीद लगते हैं। वह दो बार सीएम रह चुके हैं और पार्टी में कोई उनका प्रतिद्वंदी नहीं है। हाईकमान के भी वह बेहद करीबी हैं।

उधर, युवा नेता सचिन पायलट एक साफ सुधरी छवि वाले नेता हैं और राहुल गांधी के बेहद करीबी भी। राहुल ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाकर चुनाव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। क्या वह आसानी से अपनी दावेदारी छोड़ देंगे? दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में सचिन पायलट को पहली बार राजस्थान कांग्रेस की कमान मिली है।
विज्ञापन


आज कांग्रेस के पक्ष में आए रुझानों के बाद दोनों नेताओं ने अपनी दावेदारी की बात को नकारा नहीं। दोनों ने कहा कि इसका फैसला राहुल गांधी करेंगे। यानि आने वाले वक्त में गहलोत और पायलट के बीच सीएम दावेदारी पर नया संग्राम छिड़ सकता है। दोनों नेताओं के लिए लामबंदी छिड़ जाए तो हैरत नहीं होगी। 

दिलचस्प है कि 2008 में एक वोट से हार के चलते सीपी जोशी की सीएम बनने की मंशा अधूरी रह गई थी। तो क्या झगड़ा बढ़ने पर उनका नंबर भी आ सकता है? इन सबके बीच वरिष्ठ नेता गिरिजा व्यास की क्या भूमिका होगी? गिरिजा व्यास भी एक कद्दावर नेता हैं और उनका विधानसभा चुनाव लड़ना भी नए विकल्प को जन्म देता है। 
विज्ञापन


इसी तरह रामेश्वर डूडी भी एक बड़े नेता हैं जो वक्त आने पर अपनी दावेदारी पेश कर सकते हैं। वह राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें