फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: आज अमित शाह आएंगे डूंगरपुर, भगवान बेणेश्वर से आशीर्वाद लेकर रवाना करेंगे परिवर्तन संकल्प यात्रा

Sun, 03 Sep 2023 11:44 AM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

देश के गृहमंत्री अमित शाह आज डूंगरपुर आएंगे। जहां भगवान बेणेश्वर का आशीर्वाद लेकर भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे। यह यात्रा बेणेश्वर लेकर कोटा तक रहेगी।
विज्ञापन
अमित शाह करेंगे बेणेश्वर धाम से भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा का शुभारंभम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेणेश्वर धाम में होने वाली परिवर्तन संकल्प यात्रा शुभारंभ सभा स्थल का भूमि पूजन संपन्न हुआ। धार्मिक विधि विधान से भूमि पूजन सम्पन्न किया। सभा स्थल की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। रविवार को अमित शाह भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा को रवाना करेंगे।

विज्ञापन


डूंगरपुर में भाजपा द्वारा प्रदेश में परिवर्तन संकल्प यात्रा 2023 निकाली जाएगी। यह यात्रा बेणेश्वर धाम से कोटा तक चलेगी। इसको लेकर परिवर्तन यात्रा क्रमांक 02 के शुभारंभ कार्यकम स्थल का भूमि पूजन बेणेश्वर धाम में हुआ संपन्न हुआ। पूर्व भाजपा प्रदेश महामंत्री और यात्रा सभा प्रमुख सुशील कटारा ने बताया कि धार्मिक विधि विधान के अनुसार आज बेणेश्वर से कोटा जाने वाली यात्रा के शुभारंभ स्थल का भूमि पूजन किया गया। भगवान बेणेश्वर के आशीर्वाद से यह यात्रा उदयपुर अजमेर और कोटा संभाग के 11 जिलों के लिए प्रस्थान करेगी।

इसके यात्रा 52 विधानसभाओं से होकर गुजरेगी। तीन सितंबर रविवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आम सभा बेणेश्वर धाम में होगी। जिसमें प्रदेश के प्रमुख नेता, प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि समेत हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व आमजन भाग लेंगे। परिवर्तन यात्रा 02 के संयोजक व प्रदेश महामंत्री चुन्नीलाल गरासिया ने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल यात्रा सह संयोजक व उदयपुर संभाग से प्रभारी प्रमोद सामर, यात्रा सभा प्रमुख व पूर्व भाजपा महामंत्री सुशील कटारा, आसपूर विधायक गोपीचंद मीणा ,डूंगपुर भाजपा जिला प्रभारी कमलेश पुरोहित, जिला महामंत्री इंद्रवीर सिंह  ने भाग लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें