फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में चलती-फिरती यूनिवर्सिटी: कार में बैठे बिहार के तीन ठग रकम देते ही थमाते थे मनचाही डिग्री, अलवर में गिरफ्तार

Sat, 29 Jan 2022 05:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर

सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से प्राइवेट कॉलेज और विश्वविद्यालय के जाली दस्तावेज, मोहर, सर्टिफिकेट और करोड़ों रुपए के हिसाब की डायरियां बरामद की हैं। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पुलिस ने कार से यूनिवर्सिटी चला रहे बिहार के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी रकम देते ही मनचाही डिग्री दे देते थे। संपर्क करने पर बीएससी, बीए, बीकम, बीबीए, एमसीए, पीजीडीसीए और डीएड सहित अन्य कोर्स की डिग्री और दस्तावेज घर भी पहुंचा देते थे।  

विज्ञापन


अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि पुलिस ने सुधीर कुमार, सुजीत कुमार मिश्रा और सचिन कुमार सिंह को पकड़ा है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया है कि उनका प्राइवेट यूनिवर्सिटियों से संबंध है। वे ऐसी यूनिवर्सिटी में प्रवेश से लेकर परिणाम तक की सारी व्यवस्थाएं खुद करते हैं। उत्तर भारत सहित देश के अन्य राज्यों की यूनिवर्सिटियों से इनके कनेक्शन की जानकारी सामने आई है। इनके पास मिली डायरियों और हार्ड डिस्क में करोड़ो रुपए का हिसाब मिला है। अभी आरोपियों से पूछताछ जारी जो भी सच सामने आएगा उसकी आधार पर कार्रवाई करेंगे। 

कार की तलाशी ली तो हुआ खुलासा
एनईबी थाना पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली की झंकार होटल के पास एक मारुति कार खड़ी हैं। उसमें सवार तीन लोग बिना कॉलेज गए किसी भी कोर्स की डिग्री और डिप्लोमा देने की बात कर रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी सुरेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख भाग रहे आरोपियों को पकड़क कार की तलाशी ली गई तो पूरे मामले का खुलसा हुआ।  
विज्ञापन


ये दस्तावेज जब्त
पुलिस को कार की तलाशी में कई यूनिवर्सिटियों की 439 उत्तरपुस्तिका भरी और 850 खाली मिली हैं। 93 माइग्रेशन प्रमाण पत्र, टीसी, 91 मार्कशीट, 26 प्रोविजनल प्रमाण पत्र, 118 खाली माइग्रेशन प्रमाण पत्र , 37 खाली और 118 भरे हुए एप्लीकेशन फार्म सहित अन्य दस्तावेज मिले हैं। इसके साथ ही विद्यार्थियों से रुपए लेने की 22 रसीदें, 10 एटीएम कार्ड, 7 क्रेडिट कार्ड, लैपटॉप, टैबलेट, हार्डडिस्क और 4 डायरियों में पैसों के लेन देन का हिसाब मिला है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें