बाड़मेर के शिव उपखंड में एक पिता ने अपनी चार मासूम बेटियों को जहर देकर मारने के बाद उनके शव को 13 फीट गहरे पानी के टैंक में फेंक दिया। जिसके बाद स्वयं भी आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस को जानकारी मिलते ही सभी को टैंक से बाहर निकाला गया।
राजस्थान के बाड़मेर के शिव उपखंड में एक कलयुगी पिता ने अपनी चार मासूम बेटियों को जहर देकर मार डाला। इसके बाद उनके शव को 13 फीट गहरे पानी के टैंक में बेटियों को फेंकने के बाद स्वयं भी आत्महत्या की कोशिश की। हालांकि, एक पड़ोसी ने इसकी सूचना फौरन पुलिस को दे दी।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर सभी को टैंक से बाहर निकाला। लेकिन तब तक चारों जीयो (9), नोजी (7), हिना (3) और डेढ़ वर्षीय लक्ष्मी की मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पिता अपनी साली से शादी करना चाहता था, जिसमें सामाजिक बंदिशों के साथ चारों बेटियां भी रोड़ा बन रही थीं।
कोरोना कारण मां की मौत के बाद ननिहाल में रह रही चार बेटियों को आरोपी पिता पुरखा राम अपने घर ले आया था। इसके बाद चारों को जहर खिलाकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल आरोपी पुरखा राम की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।