फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: 5वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, परीक्षा में 97.30 फीसदी फीसदी बच्चे पास, यहां देखें परिणाम

Thu, 01 Jun 2023 03:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 97.30 फीसदी परीक्षा में बच्चे पास हुए हैं। rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर ने 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में 14 लाख 60 हजार 130 स्टूडेंट ने परीक्षा दी  थी। परीक्षा परिणाम में 97.30 फीसदी फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 5वीं बोर्ड का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajshaladarpan.nic.in पर देख सकते है। रिजल्ट में छात्राओं का पासिंग प्रतिशत 97.50 फीसदी रहा है, जबकि छात्रों का परीक्षा परिणाम 97.13 फीसदी रहा।
विज्ञापन


राजस्थान बोर्ड के स्कूलों की प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन कक्षा-5 का 2023 का परीक्षा परिणाम बीकानेर कलेक्ट्रेट में भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र से जारी किया गया। कक्षा 5वीं की परीक्षा 2023 का आयोजन 13 अप्रैल 2023 से लेकर 21 अप्रैल 2023 तक प्रदेशभर में किया गया था। जिसमें 14 लाख 68 हज़ार 130 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। शाला दर्पण पोर्टल पर 5वीं-8वीं टैब से ऑनलाइन रिजल्ट देखा जा सकता है।

पांचवीं का रिजल्ट ऐसे करें चेक 
  • स्टूडेंट्स और उनके पैरेंट्स सबसे पहले शाला दर्पण पोर्टल rajshaladarpan.nic.in पर जाएं। 
  • फिर RBSE 5th Class Result 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद कक्षा 5 को सलेक्ट करें।
  • 5th class board rajasthan result 2023 roll number दर्ज करें।
  • स्टूडेंट का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा।
  • रिजल्ट को डाउनलोड करके इसका प्रिंट आउट निकाल लें। आप सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर सकते हैं।
विज्ञापन

राजस्थान 5वीं बोर्ड की परीक्षा इन विषयों में हुई थी
13 अप्रैल 2023 को अंग्रेजी विषय, 15 अप्रैल 2023 को हिंदी विषय, 17 अप्रैल 2023 को गणित विषय, 19 अप्रैल 2023 को पर्यावरण अध्ययन और 21 अप्रैल 2023 को विशेष विषय संस्कृत या उर्दू या सिंधी विषय की परीक्षा आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


यहां क्लिक कर देंखे रिजल्ट
 https://rajshaladarpan.nic.in/Class5th_8thExam/Home/Result23_Class5th8th.aspx
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें