फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dungarpur News: लज्जा भंग की शिकार महिला शिक्षक को हटाने का दबाव, दावा- गलत है आरोप

Thu, 01 Jun 2023 02:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर

सार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में स्कूल को बेवजह बदनाम कर रही शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है। साथ ही शिक्षिका को नहीं हटाने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजने की चेतावनी दी गई है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डूंगरपुर जिले में राउमावि भाणासिमल पिछले कुछ साल से सुर्खियों में है। प्रिंसिपल और शिक्षिका के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा। शिक्षिका मिनल पांड्या द्वारा प्रिंसिपल के खिलाफ स्त्री लज्जा भंग करने और छेड़छाड़ का आरोप लगा चौरासी थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन




वहीं, पूर्व में भी शिक्षा विभाग, जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। दूसरी ओर प्रिंसिपल नागेंद्र सिंह चौहान के समर्थन में स्कूल की एसडीएमसी, एसएमसी, पंचायत कोरम ने भी गुरुवार को शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर जिला कलेक्टर के नाम सीमलवाड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।

गुरुवार को सौंपे ज्ञापन में शिक्षिका को स्कूल से हटाने की मांग की है। मांग नहीं माने जाने पर जुलाई से बच्चों को स्कूल नहीं भेजने और टीसी निकलवाने की चेतावनी दी है। एसडीएमसी अध्यक्ष लक्ष्मण खराड़ी ने बताया कि शिक्षिका बार-बार बेवजह से स्कूल और प्रिंसिपल का नाम बदनाम कर रही है। महिला होने का नाजायज फायदा उठा रही है।
विज्ञापन


पूर्व में विभागीय जांच में शिक्षिका को ही दोषी माना गया था और उन्हें 16 सीसीए का नोटिस 25 मई को उप निदेशक उदयपुर की ओर से मिलने पर शिक्षिका ने नया नाटक करते हुए प्रिंसिपल पर हाथ पकड़कर खींचने, स्त्री लज्जा भंग करने का झूठा आरोप लगाते हुए चौरासी पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया है।

ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षिका का स्कूल के बच्चों के साथ व्यवहार सही नहीं है। पूर्व में भी कार्मिकों के साथ विवाद कर विद्यार्थियों के शिक्षण कार्य में बाधक बनने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें