फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान : अलवर-धौलपुर में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए 2194 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन पत्र 

Tue, 12 Oct 2021 02:16 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जयपुर

सार

अलवर और धौलपुर जिलों में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव तीन चरणों में 20, 23 और 26 अक्तूबर को होंगे, जिसमें 244 उम्मीदवार जिला परिषद सीटों के लिए और 1,950 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान जिला परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करते हुए उम्मीदवार - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के अलवर और धौलपुर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए कुल 2,194 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।

विज्ञापन


चुनाव तीन चरणों में 20, 23 और 26 अक्तूबर को होंगे, जिसमें 244 उम्मीदवार जिला परिषद सीटों के लिए और 1,950 पंचायत समिति सीटों के लिए चुनाव लड़ेंगे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चित्रा गुप्ता ने कहा कि नामांकन पत्र भरने का काम 4 अक्तूबर से शुरू हो गया था। 8 अक्तूबर तक, 417 उम्मीदवारों ने जिला परिषद चुनाव और 2,879 पंचायत समिति चुनावों के लिए नामांकन पत्र भरा है।

अधिकारी चित्रा गुप्ता ने बताया कि जांच और नामांकन वापस लेने के बाद कुल 2,194 उम्मीदवार मैदान में हैं। दो उम्मीदवारों को निर्विरोध जिला परिषद सदस्य और 13 को पंचायत समिति सदस्य चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें