दिल्ली में खराब मौसम के कारण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चार्टेड विमान सहित 16 विमानों को गुरुवार को जयपुर के सांगानेर अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे भेजना पड़ा।
सांगानेर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निदेशक जे एस बलहारा ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम के कारण हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के चार्टेड विमान और दिल्ली उतरने वाले 15 अन्य विभिन्न हवाई उड़ानों को जयपुर भेज दिया गया। खट्टर जोधपुर से दिल्ली जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि खट्टर अपना चार्टेड विमान छोड़कर शाम सात बजकर 45 मिनट पर इंडिगो की नियमित उड़ान से दिल्ली रवाना हो गए हैं।