फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: पुलिस उपनिरीक्षक की गाड़ी से 11 लाख रुपये और शराब की 21 बोतलें बरामद

Wed, 12 Aug 2020 02:47 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, जयपुर
विज्ञापन
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर मुख्यालय - फोटो : File photo
विज्ञापन

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राजस्थान पुलिस के एक उपनिरीक्षक की कार से 11.36 लाख रुपये की कथित अघोषित नकद राशि एवं शराब की 21 बोतलें बरामद की हैं। आरोपी उपनिरीक्षक केशर सिंह नरूका नागौर के खींवसर पुलिस थाने का प्रभारी था। उसे कुछ दिन पहले ही नागौर में लाइन हाजिर किया गया था। वह मंगलवार रात अजमेर स्थित अपने घर जा रहा था, तभी खुफिया सूचना के आधार पर एसीबी ने नरूका को एक टोल नाके पर रोक कर उसकी तलाशी ली।

विज्ञापन


ब्यूरो के सूत्रों के अनुसार नरूका की कार से 11.36 लाख रुपये की कथित अवैध नकदी एवं 21 बोतल शराब बरामद की गई। नकदी एवं शराब जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच, नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांग की है कि इस अधिकारी के पिछले एक साल के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जांच होनी चाहिए।

बेनीवाल ने ट्वीट किया कि ‘‘भ्रष्टाचार में डूबे इस थाना अधिकारी पर सतर्कता विभाग में भी कार्रवाई विचाराधीन है। उक्त थाना अधिकारी के विगत एक वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों की जांच होनी चाहिए, क्योंकि एक साल से नागौर पुलिस भ्रष्टाचार का अड्डा बनी हुई है।’’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें