फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona In Rajasthan: राजस्थान में कोरोना के 9676 नए मामले, जयपुर में भी संक्रमितों की संख्या में आई कमी

Sat, 15 Jan 2022 10:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 1983, जोधपुर में 1106, उदयपुर में 766, बीकानेर में 547, अजमेर में 411, कोटा में 394, अलवर में 309, पाली में 282, भरतपुर में 260 और सवाई माधोपुर में 206 संक्रमित शामिल हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में शनिवार को कोरोना के 9676 नए मामले सामने आए। इस दौरान संक्रमण से आठ मरीजों की मौत हुई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शनिवार शाम तक राज्य में 9676 नए संक्रमित मिले। नए संक्रमितों में राजधानी जयपुर में 1983, जोधपुर में 1106, उदयपुर में 766, बीकानेर में 547, अजमेर में 411, कोटा में 394, अलवर में 309, पाली में 282, भरतपुर में 260 और सवाई माधोपुर में 206 संक्रमित शामिल हैं।

विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को राज्य में 4013 लोगों ने कोरोना को मात दी और फिलहाल यहां 58,428 मरीजों का इलाज चल रहा है। विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है, जिनमें झालावाड़ में दो, उदयपुर, सिरोही, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर और जयपुर में एक-एक व्यक्ति शामिल है। राज्य में संक्रमण से अब तक कुल 8,999 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें