फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: भाई के सामने विवाहिता से दुष्कर्म, बचाने की कोशिश की तो लाठियों से पीटा

Thu, 15 Sep 2022 11:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

 गांव के दो लड़कों ने महिला को अकेला पाकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक ने महिला से दुष्कर्म किया जबकि दूसरा बाहर खड़ा होकर निगरानी कर रहा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
धोद थाना इलाके की वारदात। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajastan News: राजस्थान के सीकर जिले में विवाहिता से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के दो लड़कों ने विवाहित को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका भाई उसे बचाने के लिए आया तो उसके साथ आरोपियों ने लाठियों से मारपीट की। इससे वह बुरी तरह घायल हो गया। अब पीड़िता के भाई ने थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


धोद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित के भाई ने केस दर्ज कराया है। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह थाना इलाके के एक गांव से दूर एक खेत में बने घर में रहते हैं। बीते बुधवार को देर शाम पीड़िता का भाई कुछ सामान लेने के लिए गांव से दूर गया था। इस दौरान उसकी बहन घर पर अकेली थी। उसे अकेला पाकर गांव में रहने वाले महावीर और प्रकाश दीवार कूद कर घर में घुस गए और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। वापस आते समय उसने अपनी बहन के चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह दौड़कर घर पहुंचा। 

इस दौरान महावीर कमरे बाहर खड़ा निगरानी कर रहा था। उसके हाथ में लाठी भी थी। पीड़िता का भाई महावीर को धक्का देकर अंदर पहुंचा तो प्रकाश उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसने अपनी बहन को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद उसे लाठियों से बुरी तरह पीटा। जिससे वह घायल हो गया और आरोपी पीड़िता का मंगलसूत्र तोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें