फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे यात्रियों के लिए जरूरी खबर: छह ट्रेनों का समय बदला, दिल्ली-जैसलमेर रूट बदला; पुणे-जयपुर ट्रेन आंशिक रद्द

Tue, 18 Aug 2026 07:14 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan News: उत्तर पश्चिम रेलवे ने कई रेलसेवाओं के संचालन में बदलाव किया है। छह जोड़ी ट्रेनों के समय में आंशिक परिवर्तन किया गया है। साबरमती-जम्मूतवी एक्सप्रेस से लेकर दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन को लेकर रेलवे ने सूचना जारी की है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने कई महत्वपूर्ण रेलसेवाओं में बदलाव की घोषणा की है। इनमें छह जोड़ी रेलसेवाओं के संचालन समय में आंशिक परिवर्तन शामिल है। साबरमती बीजी-जम्मूतवी रेलसेवा का विस्तार श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर
गाड़ी संख्या 19415, साबरमती-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 25 अक्टूबर 2026 से साबरमती से प्रस्थान करेगी। यह जम्मूतवी स्टेशन पर 04.05 बजे पहुंचेगी और 04.15 बजे प्रस्थान करेगी। शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन पर यह 05.14 बजे पहुंचेगी और 05.16 बजे प्रस्थान करेगी। माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन पर यह रेलसेवा 06.25 बजे पहुंचेगी।

कई ट्रेनों के टाइमिंग में बदलाव
गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 19 अक्टूबर 2026 से बाड़मेर से प्रस्थान कर जम्मूतवी स्टेशन पर 06.00 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर एक्सप्रेस 22 अक्टूबर 2026 से अजमेर से प्रस्थान करेगी। इसके मार्ग के बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर कैंट और अमृतसर सहित कई स्टेशनों पर संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 20498, फिरोजपुर कैंट-रामेश्वरम हमसफर सुपरफास्ट एक्सप्रेस 24 अक्टूबर 2026 से फिरोजपुर कैंट से 05.50 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन


इन ट्रेनों के समय में भी हुआ बदलाव
गाड़ी संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस 19 अक्टूबर 2026 से शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसके मार्ग के फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर आगमन 05.20 बजे और प्रस्थान 05.50 बजे होगा। फरीदकोट में 06.16 बजे आगमन और 06.18 बजे प्रस्थान करेगी। बठिंडा में 07.50 बजे आगमन और 07.55 बजे प्रस्थान होगा। गाड़ी संख्या 14730, फाजिल्का-रेवाड़ी एक्सप्रेस के समय में भी बदलाव किया गया है।

दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन अब इस रूट से चलेगी
फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड के बीच दोहरीकरण कार्य के चलते दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा के मार्ग में संशोधन किया गया है। गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली-जैसलमेर रेलसेवा 21 अगस्त से 24 सितंबर 2026 तक रेवाड़ी-महेंद्रगढ़-लोहारू-सीकर और रींगस होकर संचालित होगी। इस दौरान महेंद्रगढ़, लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं, नवलगढ़ और सीकर में ठहराव होगा।

पुणे-जयपुर ट्रेन भी रहेगी आंशिक रद्द
पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा खडकी-पुणे के बीच आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा 22 अगस्त को जयपुर से चलकर खडकी तक जाएगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा 23 अगस्त को पुणे के बजाय खडकी से 17.35 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें