फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकानेर में सांड़ के साथ क्रूरता: मुंह में बारूद भरकर आग लगाई, गुस्साए पशु प्रेमी धरने पर बैठे

Sun, 13 Feb 2022 06:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

बीकानेर में सांड़ के मुंह में बारुद भरकर बदमाशों ने ब्लास्ट कर दिया। जिससे सांड़ बुरी तरह जख्मी हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने बाजार बंद कर विरोध जताया है। 
विज्ञापन
सांड़ के मुंह में बदमाशों ने किया ब्लास्ट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीकानेर जिले के बज्जू थाना इलाके  में एक बार फिर एक बेजुबान जानवर के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। बज्जू थाना इलाके के आरडी 860 में कुछ शरारती तत्वों ने सांड़ के मुंह में बारूद भरकर आग लगा दी। जिससे सांड़ का मुंह बुरी तरह से झुलस गया और उसके मुंह से खून बहने लगा।
विज्ञापन


गांव के युवाओं ने घायल सांड़ को इलाज के लिए गड़ियाला स्थित नंदन गौ शाला भिजवाया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन प्रेमियों में काफी रोष है। इलाके में तनाव का माहौल उत्पन्न हो गया। लोगों ने बाजार बंद करवा कर अपना विरोध जताया। सूचना मिलने के बाद जीव रक्षक गो सेवा समिति के कार्यकर्ता बीकानेर जिला कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए हैं।

समिति के संरक्षक जगदीश प्रजापत ने बताया कि जिले के 860 आरडी में गोवंश के मुंह में बारुद डालकर ब्लास्ट किया गया है। जिसका मुकदमा बज्जू थाने में दर्ज करवाया गया है। मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना में गोवंश बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके विरोध मे आज जीव रक्षक गौ सेवा समिति ने आज सांकेतिक धरना दिया है। उन्होंने कहा कि समय रहते ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन द्वारा  कार्रवाई नहीं की गई तो सड़कों पर उग्र आंदोलन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें