फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Holi 2022: गोविंद देव मंदिर में 200 किलो फूलों से खेली गई होली, तस्वीरों में देखिए राधा-कृष्ण की मनोहर प्रेम लीला

Tue, 15 Mar 2022 01:30 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर के गोविंद देव मंदिर में पुष्प फाग की शुरुआत हो गई। कोलकाता से आए कलाकारों ने राधा-कृष्ण की प्रेम लीला का बेहतरीन चित्रण किया। 
विज्ञापन
जयपुर में पुष्प होली - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में होली का रंग और उमंग हवाओं में घुल गया है। लोग अबीर गुलाल से रंगे नजर आ रहे हैं। यूं तो होली खेलने के लिए रंग और अबीर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन जयपुर में फूलों की होली खेली गई। इसकी शुरुआत जयपुर शहर के आराध्य देव गोविंद देव जी मंदिर में पुष्प फाग से हुई। 

विज्ञापन

राधा-कृष्ण बने कलाकार - फोटो : Amar Ujala Digital
दो दिवसीय इस उत्सव के पहले दिन कोलकाता से आए बाल व्यास श्रीकांत शर्मा के सानिध्य में कलाकारों ने राधा कृष्ण की लीलाओं का मनोहर चित्रण प्रस्तुत किया। श्री कृष्ण और राधा की प्रेम भरी नृत्य नाटिका देख दर्शक भाव-विभोर हो गए।



 

राधा-कृष्ण लीला देख दर्शक हुए भाव विभोर - फोटो : Amar Ujala Digital
श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रेम भरी छेड़छाड़ की सजीव नृत्य नाटिका देखकर भक्त झूम उठे। कलाकारों ने गोविंद देव मंदिर के सत्संग भवन में वृंदावन की कुंजी गलियों में की गई लीला साकार कर दी। कोलकाता से आए बाल व्यास श्रीकांत शर्मा ने एक से बढ़कर एक फाल्गुनी भजनों की स्वर लहरियां बिखेर कर माहौल को पूरी तरह से होली के रंग में रंग दिया।

गोविंद देव मंदिर में कृष्ण लीला का मंचन - फोटो : Amar Ujala Digital
इस अवसर पर अजमेर से मंगाए गए लगभग 200 किलो गुलाब की पंखुड़ियों की बरसात की गई। कार्यक्रम की शुरुआत में गोविंद देव जी मंदिर के महंत अंजन कुमार गोस्वामी और प्रबंधक मानस गोस्वामी ने श्रीकांत शर्मा और उनके साथ आई टीम का स्वागत सत्कार किया। इसके बाद पुष्प फाग की शुरुआत हुई।

 

राधा-कृ्ष्ण के जयकारे से गुंजा मंदिर - फोटो : Amar Ujala Digital
कार्यक्रम में अजमेर से आए पार्थो ग्रुप के कलाकारों ने भी ढफ और चंग की शानदार प्रस्तुति देख कर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने जोरदार ताली बजाने के साथ राधे-राधे का उच्चारण कर माहौल को कृष्ण की भक्ति में सराबोर कर दिया। दो दिवसीय पुष्प फाग के दूसरे दिन शेखावटी के कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
विज्ञापन

कृष्ण लीला का मनोरम दृश्य - फोटो : Amar Ujala Digital
 गोविंद देव मंदिर में राधा-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। भक्तों ने कलाकारों के संग फूलों की होली खेली और जमकर थिरके। हर कोई राधा-कृष्ण और होली के रंग में नजर आया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें