राष्ट्रीय महिला आयोग की चेयरपर्सन रेखा शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान दौरे पर आई राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सोमवार को जयपुर में मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजस्थान में बच्चियों सेक्स वर्कर का काम कराया जा रहा है। यहां एक बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। केंद्र सरकार इसकी जांच के लिए जांच के लिए कोई कमेटी या एसआईटी बनाए। मामले की जांच होनी चाहिए जिससे पता चल सके कि यह बच्चियां कौन-कौन से प्रदेश से अगवा कर यहां लाईं जा रही है और कहां भेजी जा रही हैं।
आयोग की अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि भीलवाड़ा ही नहीं भरतपुर, सवाईमाधोपुर, भरतपुर और प्रदेश में जहां-जहां हाईवे हैं वहां बच्चियों से यह काम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के डीजीपी एमएल लाठर और सभी जिलों के एसपी इसकी जानकारी है, लेकिन वे उन्होंने आंखों पर पट्टी बांध रखी है। उन्होंने कहा कि मैंने डीजीपी से मुलाकात करने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने इंटरेस्ट नहीं दिखाया।
रेखा शर्मा ने कहा कि कुछ दिन पहले भीलवाड़ा में लड़कियां के स्टांप पर बेचे जाने की खबर सामने आई थी। मामले की जांच के लिए मैंने एक टीम दिल्ली से भेजी। इस दौरान प्रशासन मामला रफा दफा करने का प्रयास किया। अगले दिन टीम उदयपुर पहुंची। इस दौरान कहा गया कि मामला पुराना है। इस बीच मैं निजी दौरे पर सवाई माधोपुर आई। जहां मीडिया से पता चला कि सवाई माधोपुर में भी छोटी बच्चियों से भी सेक्स वर्कर का काम कराया जा रहा है। राजस्थान के हाईवे पर एक ही समुदाय छोटी बच्चियों से यह काम करा रहा है।
रेखा शर्मा ने कहा कह यह छोटी बच्चियों कहां से आ रही हैं और किनकी हैं, कुछ पता नहीं हैं। इसे दूसरे राज्यों में भी भेजा जा रहा है। पुलिस और प्रशासन आंख पर पट्टी बांधकर सोया हुआ है और यहां पूरा काम चल रहा है।