फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sri Ganganagar: सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, दो साल पहले ही हुआ था ट्रांसफर

Thu, 10 Mar 2022 10:34 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

श्रीगंगानगर में स्कूल प्रिंसिपल ने पंखे में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे तो उन्होंने शव को पंखे पर लगे फंदे से लटकते देखा।
विज्ञापन
श्रीगंगानगर में प्रिंसिपल ने की आत्महत्या - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीगंगानगर के समेजा कोठी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य ने स्कूल के पंखे से फांसी लगा ली। बच्चे स्कूल पहुंचे तो प्रधानाचार्य के शव को पंखे से लटकते देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर रायसिंहगरनगर के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

विज्ञापन

समेजा कोठी थाना के भोम सिंह ने बताया कि गुरुवार को सुबह सूचना मिली कि प्रधानाचार्य कक्ष में कमरा अंदर से बंद है। प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह का शव पंखे से लटक रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से उतारकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। प्रधानाचार्य द्वारा स्कूल में आत्महत्या किए जाने के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। मौके पर किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट आदि बरामद नहीं हुआ है।

दो साल पहले हुआ था यहां ट्रांसफर
मूल रूप से हनुमानगढ़ जिले के भादरा का रहने वाला महेंद्र सिंह स्कूल में  प्रधानचार्य के पद पर कार्य कर रहा था। 30 वर्षीय महेंद्र सिंह अविवाहित था। दो साल पहले ही वह ट्रांसफर होकर इस स्कूल में आया था। वह यहां अपनी मां के साथ रहता था। सुबह जब स्कूल खुली तो बच्चों ने जब अंदर झांका तो अंदर प्रधानाचार्य के शव को लटकता हुआ देखा और स्टाफ को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल, पुलिस ने प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह के हनुमानगढ़ स्थित परिजनों को सूचित किया है और मामले की जांच कर रही है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें