फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: झुंझुनू में सातवीं कक्षा की लड़की से दुष्कर्म, सरकारी स्कूल के आरोपी प्रिंसिपल गिरफ्तार

Sat, 16 Oct 2021 09:27 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

छात्रा से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने आरोपी प्रधानाध्यापक को निलंबित भी कर दिया है। स्थानीय पुलिस के मुताबिक, प्रिंसिपल पर पहले भी कई छेड़छाड़ के मामले दर्ज किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में एक छात्रा के साथ स्कूल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। झुंझुनू में एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल पर  सातवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत पर 31 साल के आरोपी प्रिंसपिल केशव यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


 आरोप ये भी है कि केशव पिछले कई दिन से पीड़ित छात्रा को अश्लील मैसेज भेज रहा था और छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहा था। जब छात्रा ने स्कूल की दो शिक्षिका को इस संबंध में जानकारी दी तो उन्होंने उल्टे छात्रा को ही धमकाना शुरू कर दिया। शिक्षिका ने ये बातें किसी और को नहीं बताने की बात कहते हुए उससे मोबाइल लेकर अश्लील मैसेज और फोटो डिलीट कर दिए। वहीं,  इस संबंध में थाना प्रभारी भजनलाल राम ने कहा कि प्रिंसिपल पर पहले भी लड़कियों के साथ गलत हरकत करने के आरोप लग चुके हैं। 

पीड़ित छात्रा का आरोप है कि प्रिंसिपल ने एक दिन जल्दी स्कूल आने को कहा। स्कूल पहुंचने के बाद प्रिंसिपल ने मेरे साथ दुष्कर्म किया और बाहर में किसी से यह बात नहीं बोलने की धमकी दी, लेकिन पीड़ित छात्रा जब घर लौटी तो अपने चचेरी बहन और मां को सारी बात बताई। परिजनों ने 13 अक्टूबर को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर पर इसकी सूचना दी।  
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा से पूछताछ के बाद आरोपी गिरफ्तार
अगले दिन 14 अक्तूबर को टीम छात्रा के गांव पहुंची और पीड़ित से पूछताछ करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल को साल 2020 में नौकरी मिली थी। वह उसी गांव में किराये पर मकान लेकर रह रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें