फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पोखरण का किया दौरा, अर्जुन टैंक पर सवार हुईं, जवानों को मिठाई खिलाई

Sat, 23 Dec 2023 10:46 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

सार

जैसलमेर के पोकरण दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन टैंक की सवारी कर उसकी शक्ति और युद्ध क्षमता का अनुभव किया। सेना के जवानों के साथ बातचीत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने उनके साहस और बलिदान की सराहना की।
विज्ञापन
अर्जुन टैंक पर सवार हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मू शनिवार को जैसलमेर जिले के  पोखरण के दौरे पर रहीं। इस दौरान उन्होंने सेवारत डेजर्ट कोर के सैनिकों के साथ बातचीत की।

विज्ञापन


राष्ट्रपति ने फायरपावर अभ्यास देखा जिसमें नई पीढ़ी के हथियार समेत विभिन्न हथियार प्लेटफार्मों द्वारा जटिल युद्धाभ्यास शामिल था। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन टैंक की सवारी कर उसकी शक्ति और युद्ध क्षमता का प्रत्यक्ष अनुभव भी किया।

विज्ञापन

    
भारतीय सेना के जवानों के साथ बातचीत करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके साहस,  बलिदान और राष्ट्र सेवा में योगदान के लिए उनकी सराहना की। साथ ही भारतीय सेना के सभी रैंकों की प्रतिबद्धता और हर समय तैयारियों के उच्चतम मानकों की भी सराहना की। 
विज्ञापन


इससे पहले दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एके सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत किया। इस मौके पर राज्यपाल  कलराज मिश्र, सैन्य गणमान्य व्यक्तियों के अलावा और अन्य नागरिकगण भी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें