फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: वसुंधरा राजे की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी, कटारिया का अभिनंदन, बीजेपी विधायकों से चुनावी साल में मेलजोल

Fri, 17 Feb 2023 06:13 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर सम्मान में अपने जयपुर निवास पर नाश्ते पर बीजेपी विधायक दल को आमंत्रित किया। इस सियासी डिप्लोमेसी के बाद शाम को बीजेपी कार्यालय में भी कटारिया का अभिनंदन समारोह रखा गया है।
विज्ञापन
1 of 4
वसुंधरा राजे की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने बीजेपी के सीनियर लीडर गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर सम्मान में जयपुर में सिविल लाइंस स्थित अपने सरकारी निवास पर टी-ब्रेकफास्ट प्रोग्राम रखा। सियासी गलियारों में इसे वसुंधरा राजे की ब्रेकफास्ट डिप्लोमेसी के तौर पर देखा जा रहा है। चुनावी साल में कटारिया के अभिनंदन के साथ ही बीजेपी विधायकों से मेलजोल करने और सबसे मुलाकात करने के लिए राजे ने यह कार्यक्रम रखा। माना जा रहा है राजे ने अब पार्टी के मौजूदा विधायकों और पूर्व विधायकों को साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

2 of 4
चर्चा के दौरान वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
कटारिया का अभिनंदन, नाश्ते पर विधायकों से चर्चा
वसुंधरा राजे ने भगवान की प्रतिमा और गुलाबी फूलों का सुंदर गुलदस्ता गुलाबचंद कटारिया को भेंट किया और शॉल ओढ़ाकर कटारिया का अभिनंदन किया। इस मौके पर राजे ने राजस्थान के सभी बीजेपी विधायकों को निवास पर नाश्ते पर आमंत्रित किया। वसुंधरा राजे ने सभी विधानसभा सदस्यों के साथ वार्ता की और कटारिया को राज्यपाल पद की जिम्मेदारी के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं। कई पूर्व विधायक भी कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 4
विधायकों के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला
ये प्रमुख विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे
राजे के निवास पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक प्रताप सिंह सिंघवी, सूर्यकांता व्यास, कालीचरण सराफ, अनिता भदेल, वासुदेव देवनानी, पूर्व विधायक शंकर सिंह राजपुरोहित सहित कई बीजेपी विधायक और पूर्व विधायक पहुंचे। वसुंधरा राजे ने उनसे एक-एक कर मुलाकात की। मनुहार कर नाश्ते पर आमंत्रित किया। इसके साथ राजे ने सभी से ग्रुप में चर्चा की। 
विज्ञापन

4 of 4
एक-दूसरे का अभिवादन करते वरिष्ठ नेता गुलाब चंद कटारिया और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा - फोटो : अमर उजाला
शाम को बीजेपी कार्यालय में कटारिया का अभिनंदन
शाम को भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी भाजपा राजस्थान की तरफ से अभिनंदन समारोह रखा गया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने शाम 6 बजे सभी नेताओं को आमंत्रित किया है। गुलाबचंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाए जाने पर होने वाले अभिनंदन समारोह में गुलाबचंद कटारिया, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ, सतीश पूनियां, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर , उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ सहित तमाम जनप्रतिनिधि, पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें