फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: राजस्थान के टोंक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा- राहुल गांधी को ननिहाल पसंद है

Thu, 15 Jun 2023 04:31 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक

सार

Union Minister Ashwini Choubey: टोंक जिले के उनियारा में केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लेकर विशाल महासंपर्क जनसभा का आयोजन किया गया। इसमें केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगडा शामिल हुए।
विज्ञापन
टोंक में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोंक के उनियारा पहुंचने पर सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री अश्वनी चौबे को 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अश्विनी चौबे ने गहलोत सरकार और राहुल गांधी पर बयान देते हुए कहा, अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच आपसी मतभेद ने राजस्थान की लुटिया डुबो दी है। गहलोत-पायलट की जोड़ी ने राजस्थान को तोड़ कर रख दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री चौबे ने कहा, इनके युवराज राहुल गांधी भारत में रहते हैं तो भारत जोड़ो की बात करते हैं और विदेश जाते हैं तो भारत को तोड़ने की बात करते हैं। उन्हें ननिहाल अच्छा लगता है, तभी वो विदेश में जाकर अपने ही देश की बुराई करते हैं। आने वाले चुनाव में जनता इनको सबक सिखाएगी।

वहीं दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ने मोदी सरकार के कार्यकाल में हुए कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा, केंद्र सरकार ने महज नौ साल में चार करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाकर गरीबों को पक्के मकान की सौगात दी। जल जीवन मिशन के तहत घर-घर जल और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया। घर-घर शौचालय बनवाकर केंद्र सरकार ने माताओं-बहनों को खुले में शौच की शर्मिंदगी से उबारा है।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराणा, विधायक कन्हैया लाल चौधरी, प्रदेश मंत्री जितेंद्र गोठवाल, जिला प्रभारी मुकेश पारीक, पूर्व विधायक राजेन्द्र गुर्जर, जिला प्रमुख सरोज बंसल, आशा मीणा, नरेश बंसल, अजीत सिंह मेहता, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री चंद्रवीर सिंह, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा और प्रभु बाडोलिया मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें