फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Politics: ‘सीएम गहलोत और पायलट को आपस में लड़ा रहे हैं राहुल-सोनिया’, शहनवाज हुसैन ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Thu, 04 May 2023 08:51 PM IST
नीरज शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भीलवाड़ा में कहा-अशोक गहलोत और सचिन पायलट को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका लड़वा रहे हैं। वही खेल के रेफरी हैं। लेकिन अबकी बार कांग्रेस नेताओं को चुनाव हारने के बाद लड़ने की पूरी फुर्सत मिल जाएगी।
विज्ञापन
बीजेपी प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन बोले- गहलोत-पायलट को लड़वा रहे सोनिया,राहुल,प्रियंका, वही खेल के रेफरी - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन गुरुवार को भीलवाड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने राजस्थान सरकार और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका लड़वा रहे हैं, वही खेल के रेफरी हैं। इस बार राजस्थान की जनता उन्हें सत्ता से हटा देगी, इसके बाद वह आराम से लड़ सकते हैं।

भीलवाड़ा शहर में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत करने आए बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन का भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने अपने आवास पर पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। स्वागत के बाद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि राजस्थान में डबल इंजन की बीजेपी सरकार बनेगी।

गहलोत-पायलट को लड़ा रहे सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका - शाहनवाज हुसैन

विज्ञापन

शाहनवाज हुसैन का कहना है कि अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लड़ा तो सोनिया गांधी और राहुल गांधी और प्रियंका रहे हैं, रेफरी तो वो लोग हैं और मैदान में दोनों को उन्होंने ही उतारा है। किसको क्या आश्वासन दिया है वह तो यह तीनों ही बता सकते हैं। लेकिन, कांग्रेसियों का सारा समय लड़ाई में ही बीत रहा है। हुसैन ने कहा कि राजस्थान में इस बार कमल का फूल खिलेगा। अभी तो पार्टी एकजुट और इकठ्ठी होकर लड़ रही है। बाकी पार्टी का नेतृत्व सबकुछ तय करता है। हम राजस्थान को विकास के रास्ते पर ले जा रहे थे, फिर से ले जाएंगे। जनता से अपील है कि डबल इंजन की सरकार बनाएं। कांग्रेसी जब चुनाव हार जाएंगे तो आपस में लड़ेंगे। इस बार कांग्रेस नेताओं को आपस में लड़ने के लिए पूरी फुर्सत मिल जाएगी। 

कांग्रेस कर्नाटक में चुनाव नहीं बजरंग दल से लड़ना चाहती है
भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव कांग्रेस नहीं लड़ रही है। वह तो बजरंग दल से लड़ना चाहती है। कांग्रेस अपने एजेंडे में नए-नए मुद्दे तलाश कर ला रही है। कर्नाटक में कांग्रेस वोट बैंक की पॉलिटिक्स करते हुए एक समाज को खुश करना चाह रही है। लेकिन हम सब के लिए जीने का काम करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह की भाषा बोली गई, वह कांग्रेस पार्टी की आदत है। कभी कांग्रेस नेता भगवान श्री राम को काल्पनिक कहते थे और आज वह बजरंगबली के पीछे पड़ गए। उनका जवाब कर्नाटक की जनता देगी। कर्नाटक में फिर से अपार बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी। इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें