फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chittorgarh: गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार युवकों को टोकना पड़ा भारी, सिपाही का गला घोंटा

Tue, 26 Apr 2022 07:04 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

चित्तौड़गढ़ में तीन युवकों ने सिपाही का गमछे से गला घोंट दिया। शोर सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और सिपाही को आरोपियों से बचाया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्तौड़गढ़ में गलत दिशा से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार तीन युवकों को टोकना सिपाही को भारी पड़ गया। टोकने से नाराज आरोपियों ने सिपाही का गमछे से गला घोंट दिया। जिससे सिपाही बेहोश होकर नीचे गिर गया। मौके से गुजर रहे कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर तीनों आरोपियों को पकड़ा। 

विज्ञापन

डीवाईएसपी रतनाराम देवासी ने बताया कि जैसलमेर हाल बेगूं थाने का सिपाही विकास पुत्र महिराम विश्नोई को एक आरोपी के गिरफ्तारी के लिए चेंची-रामुरिया भेजा गया था। वो बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान अनोपपुरा के पास एक बाइक पर सवार तीन युवक गलत दिशा से आए और सिपाही के बाइक को कट मारा। तेज गति और गलत तरीके से बाइक चलाने पर सिपाही ने तीनों को टोक दिया। इस पर बाइक सवार युवकों ने सिपाही को गाली दी और भाग निकले।


सिपाही के साथ मारपीट

सिपाही ने युवकों का पीछा किया और युवकों की बाइक रुकवा कर चाबी निकालकर थाने चलने के लिए कहा। ऐसे में आरोपियों ने सिपाही को पकड़ कर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने सिपाही का दोनों पैर पकड़ कर नीचे गिरा दिया और दूसरे ने उसके हाथ पकड़ लिए। नीचे गिरने के बाद एक युवक सिपाही के ऊपर बैठ गया और अपने गले में पहने हुए गमछे से गला घोंटने लगा। शोर सुनकर आसापास के लोग मौके पर पहुंचे और सिपाही को बचाया। तब तक सिपाही बेहोश हो चुका था।

विज्ञापन

लोगों ने आरोपियों को पकड़ा
लोगों ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया और बेगूं थाने में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही विकास को हॉस्पिटल पहुंचाया। सिपाही की हालत अब ठीक है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों बेगूं के डोराई रोड निवासी शकील पुत्र फखरुद्दीन, महबूब पुत्र फखरुद्दीन और बरकत पुत्र मोहम्मद हुसैन के खिलाफ राजकार्य में बाधा पहुंचाने और जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें