फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के जवान ने की पत्नी की हत्या

Mon, 05 Aug 2013 02:38 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में अजमेर के पास स्थित नसीराबाद सैन्य छावनी में तैनात एक जवान को पत्नी की गला घोंट कर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने आज हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पुलिस उप अधीक्षक विष्णुदेव समतानी ने बताया कि सेना की 415 वीं इन्फेन्ट्री रेजीमेंट में तैनात जवान एम मेथुराजा.29. कल रात अपने निवास पर बिजली के तार से अपनी पत्नी मेडोना रबी.28. की गला घोंट कर हत्या कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वारदात के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

संभवतया घरेलू तनाव के कारण यह वारदात हुयी हो। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है तथा घटना की सूचना रबी के परिजनों को दे दी है। तमिलनाडु से परिजनों के यहां पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें