फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: बारां में सामान्य हो रहे हैं हालात

Fri, 02 Aug 2013 05:36 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में हिंदू रक्षा समिति और व्यापारिक संगठनों की पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत के बाद बारां बंद वापस ले लिये जाने के बाद कस्बे में अब हालात सामान्य होने लगे है।
विज्ञापन


बारां कस्बे में मांगरोल रोड स्थित श्रमिक कालोनी में गत मंगलवार रात समुदाय विशेष के लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट के बाद तनाव उत्पन्न हो गया था।

हिंदू रक्षा समिति के अनिश्चितकालीन बंद के आह्वान के तहत बुधवार से ही बारां बंद था और शुक्रवार को पूरे जिले में बंद का आह्वान किया था जिसे भारतीय जनता पार्टी ने अपना समर्थन दिया था।

बारां जिले के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिंदू रक्षा समिति और विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों को बुलाकर गुरुवार शाम बातचीत की। अधिकारियों के उचित कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद समिति एवं व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन बारां बंद और शुक्रवार के प्रस्तावित जिला बंद को वापस ले लिया।
विज्ञापन


इस निर्णय के बाद बारां कस्बे के सभी बाजारों की दुकानें आम दिनों की तरह खुली और चहल-पहल शुरु होने से बाजारों की रौनक लौट आई।

हालांकि एहतियात के तौर पर प्रशासन ने बारां में अतिरिक्त पुलिस बल स्पेशल टॅस्क फोर्स के जवान अभी भी तैनात है। नगर के सभी संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा की दृष्टि से अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें