फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन खड़ा करने को लेकर पुलिस अधिकारी व होमगार्ड जवानों में हाथापाई

Mon, 27 Aug 2018 03:42 PM IST
भाषा, जयपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

अलवर जिले के बहरोड़ में वाहन खड़ा करने को लेकर कल एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा होमगार्ड के जवानों के बीच हुई कहासुनी के सिलसिले में एक हेड कांस्टेबल को लाईन हाजिर किया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार यह घटना उस समय हुई जब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (जयपुर) में तैनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देशराज यादव ने अपना निजी वाहन सड़क पर ही रोक दिया। इससे वहां जाम लग गया।

विज्ञापन


अलवर के पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘जब यादव लौटे तो उनकी होमगार्ड के दो जवानों के साथ कहासुनी हुई और नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इस मामले में ट्रैफिक व्यवस्था के लिए जिम्मेदार एक पुलिस हेड कांस्टेबल को लाईन हाजिर किया गया है।’’  उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच नीमराणा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गयी है। यादव ने भी होमगार्ड जवानों खेमचंद और जीवनराम तथा पुलिस हेड कांस्टेबल धर्मपाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इसकी जांच बहरोड़ के क्षेत्राधिकारी को सौंपी गयी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें