थाने के बाहर धरने पर बैठे परिजन।
- फोटो : सोशल मीडिया
राजस्थान के कोटा में एक युवक की हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि जब वह केस दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ा और परिजनों ने शव थाने के सामने रख प्रदर्शन शुरू कर दिया।
जानकारी के अनुसार मामला कोटा के बपावर थाना इलाके है। यहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की धारदार हथियारों से वार कर हत्या कर दी थी। परिजन केस दर्ज कराने बपावर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने से इनकार कर दिया। इससे परिजन नाराज हो गए।
सूचना पर पूर्व विधायक हीरालाल नागर मौके पर पहुंचे और शव को थाने के बाहर रखकर धरने पर बैठ गए। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने थाना अधिकारी बपावर भंवर सिंह को निलंबित करने की मांग की है।