फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: युवक की पीट-पीटकर हत्या करने वाला गिरफ्तार, नाम और वेश बदलकर डेढ़ साल यहां काटी फरारी 

Sat, 28 May 2022 09:47 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर 

सार

हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी डेढ़ साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बाड़मेर में पिछले साल फरवरी में बोलेरो चालक की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शातिर आरोपी नाम और वेश बदलकर जोधपुर के गांव टेपु में रह रहा था। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया, 26 फरवरी 2021 को आरोपी फरसा राम सहित 12 अभियुक्तों ने आंबेडकर नगर लुखु निवासी बोलेरो चालक नेनाराम प्रजापत की धारदार हथियारों और लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर वारदात में शामिल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। 

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी फरसा राम प्रजापत पुत्र उदाराम प्रजापत वारदात के बाद फरार हो गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी फरसा जोधपुर के बाप थाना क्षेत्र के टेपू गांव में नाम और वेश बदलकर खेती का काम कर रहा है। शुक्रवार को देर रात पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की टीमें आरोपी से पूछताछ कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें