फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: व्यक्ति का अपहरण कर ले जा रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, भागने में डिवाइडर से टकराई कार, गिरफ्तार

Sat, 04 Feb 2023 09:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

उदयपुर से व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग के बीच पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया व किशन मेनारिया को पकड़ कर अगवा व्यक्ति को छुड़ा लिया है।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराई कार, - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमती-उदयपुर फोरलेन पर शुक्रवार देर शाम राजसमंद जिले के केलवा ओवरब्रिज पर एक व्यक्ति का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों की पुलिस मुठभेड़ हो गई। दो राउंड की फायरिंग के बीच पुलिस ने दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया और किशन मेनारिया को पकड़ लिया। आरोपी उदयपुर से किशन रेबारी नाम के व्यक्ति को अगवा कर कार से भाग रहे थे।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव लाल बैरवा के अनुसार सुखेर उदयपुर पुलिस थाने के दो हिस्ट्रीशीटर दीपक मेनारिया व किशन मेनोरिया उदयपुर से किशन रेबारी को अगवा कर राजसमंद की ओर भाग रहे थे। इसकी सूचना राजसमंद पुलिस को मिली, जिस पर पुलिस ने जिले में ए श्रेणी की नाकेबंदी की। बदमाशों की कार जब केलवा पुलिस थाने के करीब पहुंची तो नाकेबंदी देखकर आरोपी वापस भागने लगे। भगदड़ में बदमाशों ने उदयपुर पुलिस की डीएसटी टीम की कार को टक्कर मार दी और कार पर पिस्टल से फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इस दौरान बदमाशों की कार भी डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया। उनके चंगुल से अगवा व्यक्ति को छुड़ाया। बदमाशों का केलवा के अस्पताल में प्राथमिक इलाज करा कर थाने ले जाया गया।

आरोपी कर रहे थे जमीन की मांग
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया बदमाशों ने किशन रेबारी से 30 से 35 लाख रुपये और जमीन उनके नाम करने की मांग कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने किशन रेबारी को अगवा कर लिया। पुलिस ने अपहरण, जान से मारने व फायर करने को लेकर अलग से मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें