फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: आचार संहिता लगते ही सख्त हुई पुलिस, नाकाबंदी के दौरान मिले 29 लाख रुपये

Mon, 23 Oct 2023 11:36 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

Dausa: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगी हुई है। जिसके चलते दिल्ली और हरियाणा नंबर की गाड़ियों से नगदी बरामद होने का सिलसिला लगातार जारी है। 
विज्ञापन
आचार संहिता लगते ही सख्त हुई पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सख्त हो गई है। इसी को लेकर राजस्थान बॉर्डर में प्रवेश करने वाले हर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी कड़ी में रविवार को दिल्ली नंबर की एक गाड़ी को रोका गया। जिसमें जांच के दौरान 20 लाख रुपए की नगदी बरामद की गई है। जांच में पता चला कि ये गाड़ी नोएडा से सामोद जा रही थी। जिसको भांडारेज मोड़ पर नाकाबंदी के दौरान रोका गया था।

विज्ञापन




पुलिस की पूछताछ में कार के मालिक ने बताया कि उनके लड़के की शादी है। इसलिए नोएडा से सामोद शादी के जेवरात खरीदने के लिए बड़ी रकम लेकर जा रहे थे। कार में शादी का कार्ड भी बरामद हुआ है। इधर, 10 लाख से अधिक की रकम होने के चलते पुलिस ने इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर इनकम टैक्स विभाग मौके पर पहुंचा और जब्त की गई राशि की गिनती की।

लगातार जारी है पुलिस की कार्रवाई

उधर, इसी तरह एक कार्रवाई राहुवास थाने में भी की गई है। राहुवास थानाधिकारी गोपाल शर्मा ने बताया कि रविवार शाम नाकाबंदी के दौरान दिल्ली से सवाईमाधोपुर जा रही थार गाड़ी की जांच की गई तो पिछली सीट के पास 5 लाख रुपए की नकदी मिली। पूछताछ में कार सवार लोगों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया तो राशि जब्त कर ली गई है। यह मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेव पर पुलिस की नाकाबंदी के दौरान हुआ है।
विज्ञापन


खानपुर गांव के पास भी कार से मिली नकदी

आचार संहिता की पालना में खानपुर गांव के पास मंडावरी थाना पुलिस व एफएसटी टीम ने जिले की सीमा पर नाकाबंदी के दौरान एक कार से साढ़े चार लाख रुपए की नकदी को जब्त किया है। मंडावरी थानाधिकारी धर्मेन्द्र मीना व एफएसटी टीम प्रभारी रमेश मीना ने नाकाबंदी के दौरान रविवार सुबह करीब सवा आठ बजे करौली से आ रही एक कार की तलाशी ली तो उसमें साढ़े चार लाख रुपए की नकदी मिली।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें