जैसलमेर में सगाई टूटने के बाद युवती के फोटो-वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर धमकाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है।
यह है पूरा मामला
महाराष्ट्र के पुणे से आरोपी को पकड़कर किया गिरफ्तार
पीड़िता की शिकायत पर सीओ प्रियंका कुमावत ने जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। जैसलमेर के कार्यवाहक एसपी मोटाराम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया था, जहां से उसे पुलिस की हिरासत में सौंप दिया गया है।