फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: वारदात के इरादे से घूम रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, देसी तमंचा और कारतूस बरामद

Tue, 04 Jul 2023 07:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर

सार

बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंचनपुर थाना पुलिस ने मंगलवार को थाना इलाके के पाय का पुरा मोड़ पर कार्रवाई करते हुए वारदात के इरादे से घूम रहे एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर का देशी तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन


कंचनपुर थाना प्रभारी आरपीएस प्रशिक्षु अंदर शर्मा ने बताया पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार के निर्देश में वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र चलाया जा रहा है। अमुक अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया स्थानीय पुलिस को जरिए मुखबिर सूचना मिली कि थाना इलाके के पाय का पुरा मोड़ के पास एक बदमाश अवैध हथियार समेत वारदात के इरादे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहा है। 

उन्होंने बताया मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाने से टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बदमाश 24 वर्षीय विष्णु कुमार पुत्र मुकेश कुमार ठाकुर निवासी खूबचंद का पुरा मजरा बिलोनी को घेराबंदी कर दबोच लिया। उन्होंने बताया तलाशी लेने पर बदमाश के कब्जे से पुलिस ने एक अवैध 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया है। बदमाश को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में आपराधिक प्रकरण दर्ज किया है। उन्होंने बताया अनुसंधान में वारदात भी खुल सकती हैं।
विज्ञापन


अभियान रहेगा लगातार जारी
आरपीएससी प्रशिक्षु अंगद शर्मा ने बताया वांछित अपराधी एवं बदमाशों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया सुदर्शन चक्र अभियान के दौरान जिला पुलिस विगत लंबे समय से लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। अपराधी एवं बदमाशों में भय का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें