फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सात साल से फरार 6000 रुपये इनामी गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर छह हजार रुपए का इनाम घोषित था। 


 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डकैती और बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में सात साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रिशाद उर्फ साजिद पुत्र ईश्वरी उर्फ इब्राहिम मेव उत्तरप्रदेश में मथुरा का रहने वाला है। साइबर अपराध तकनीकी यूनिट की टीम ने डीग थाना इलाके से गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


भरतपुर एसपी श्याम सिंह ने बताया कि जिले में वांछित अभियुक्तों की अधिक से अधिक धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को साइबर अपराध तकनीकी यूनिट के हेड कॉन्स्टेबल वीरेंद्र सिंह को मुखबिर से सूचना मिली की रिशाद मेव अपने गांव हाथिया से कस्बा डीग आ रहा है। सूचना पर साइबर अपराध तकनीकी यूनिट टीम ने कस्बा डीग से आरोपी को गिरफ्तार कर थाना नदबई पुलिस को सौंप दिया गया।

एसपी सिंह ने बताया कि आरोपी स्थाई वारंटी है। जिसके विरूद्ध साल 2014 में धारा 395 आईपीसी तथा धारा 343, 307 आईपीसी व आर्म्स एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हुए थे। जिसमें वह घटना के समय से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उनके कार्यालय से 4000 रुपए एवं 2000 रुपए का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें