फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: स्कूलों में निशुल्क बंटने वाले सेनेटरी नैपकिन को बाजार में बेचने वाले पकड़ाए, सात आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 May 2023 10:51 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांसवाड़ा

सार

फर्जी तरीके से नैपकिन्स बेचने की सूचना मिलते ही अरथूना पुलिस ने आरोपी प्रदीप लबाना के घर पर छापामारी की, जहां 246 कार्टून सेनेटरी नैपकिन के पाए गए। एक कार्टून में 144 पैकेट थे। सज्जनगढ़ पुलिस ने अभय सिंह लबाना के मकान में छापेमारी की तो वहां से 135 कार्टून मिले।
विज्ञापन
सैनिटरी नैपकिन के कार्टून जब्त। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांसवाड़ा में स्कूल और आंगनबाड़ी में निशुल्क वितरित की जाने वाली सेनेटरी नैपकिन को अन्य जगह बेचने का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने सेनेटरी नैपकिन को जब्त कर सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह है पूरा मामला

विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अभिजीत सिंह ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा उड़ान योजना के तहत राजस्थान मेडिकल सर्विस कॉरपोरेशन द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों एवं सरकारी स्कूलों में वितरित करने के लिए सूरत की कंपनी सुशील हांको बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ में आवश्यकता अनुसार सैनिटरी नैपकिन बनाने और वितरण करने के लिए ठेका दिया गया था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर वितरण हेतु सब डीलर नियुक्त कर दिए, जिसके कोई लीगल दस्तावेज तैयार नहीं किए गए। सब डीलर नैपकिन्स को वितरित न करते हुए कार्टूनों को खोलकर सेनेटरी नैपकिन को दूसरे पैकेट पैक कर बाजार में बेचते थे। 

पुलिस ने की छापेमारी
फर्जी तरीके से नैपकिन्स बेचने की सूचना मिलते ही अरथूना पुलिस ने आरोपी प्रदीप लबाना के घर पर छापामारी की, जहां 246 कार्टून सेनेटरी नैपकिन के पाए गए। एक कार्टून में 144 पैकेट थे। सज्जनगढ़ पुलिस ने अभय सिंह लबाना के मकान में छापेमारी की तो वहां से 135 कार्टून मिले। यहां एक लाख 16000 हजार सेनेटरी नैपकिन आरोपी बाजार में बेचने के लिए तैयार कर रहे थे।

इन आरोपियों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में कल्पेश लबाना , दीपक मेघवाल, मनोज गायरी, अनिल मेघवाल, राधेश्याम खटीक, कमलेश मेरावत और अजय लबाना को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें